फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समूह सखियों ने बीएमएम का स्थानांतरण रुकवाने की मांग

Wed, 25 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लाॅक में तैनात राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बीएमएम के अचानक स्थानांतरण हो गया। इसके विरोध में बैंक सखी, समूह सखी ने मंगलवार को बीडीओ शिकायती पत्र सौंपा। स्थानांतरण रोकवाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नौतनवा ब्लाॅक पर तैनात बीएमएम अरूण कुमार मिश्र, अंकित श्रीवास्तव व संध्या गौड़ का अचानक स्थानांतरण होने पर समूह सखी की महिलाओं ने विरोध जताया। समूह सखी की महिलाओं ने कहा कि ब्लाक में तीन बीएमएम कार्य कर रहे थे। इनके स्थानांतरण के बाद हम लोग कार्य नहीं कर पाएंगे। साथ ही स्थानांतरण नहीं रोका गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान नर्मदा, रीना, शशिकला, उषा यादव, मनोरमा, सुनीता, ललिता यादव, आरती मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें