फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एकल विषय से 150 रुपये में स्नातक, मुक्त विश्वविद्यालय से प्रभावी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्नातक उत्तीर्ण होने के बाद छोड़े गए विषय या सिर्फ एक विषय से स्नातक करने की सुविधा जनपद में उपलब्ध हुई है। महज 150 रुपये में एक वर्ष के पाठ्यक्रम की अनुमति उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित पीजी कऍलेज में इसका लर्निंग सेंटर संचालित है जिसके माध्यम से यह संभव है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 से स्नातक एकल विषय के पाठ्यक्रम और कोर्स की अवधि में बदलाव किया गया है। इस सत्र से दो वर्ष की बजाय यह एक वर्ष का हो गया है। शिक्षार्थी इस प्रमाण पत्र कार्यक्रम को एक वर्ष में ही पूरा कर सकेंगे। अध्ययन केंद्र समन्वयक व पीजी कालेज प्राचार्य प्रोफेसर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शुल्क प्रति प्रश्न पत्र 600 से घटाकर 150 रुपये कर दिया गया है। अब कोई भी शिक्षार्थी किसी भी प्रश्न पत्र में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित है तो 150 रुपये प्रति प्रश्न पत्र के हिसाब से परीक्षा शुल्क जमा कर उस प्रश्न पत्र की परीक्षा में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें