मगरमच्छ को ताल में छोड़ने ले जाते हुए कर्मी।
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र के गिरहिया गांव स्थित पोखरा में रविवार को ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा। अचानक पोखरे में मगरमच्छ दिखने से लोग दहशत में आ गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन जीव रक्षक रामबचन साहनी व उनकी टीम के सदस्य राजेश कुलदीप मौके पर पहुंचे। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि काफी प्रयास और सावधानी बरतते हुए टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर ली। वही रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी जंगली जीव को देखकर घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें। ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके।