फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजकीय विद्यालयों का होगा निरीक्षण, अधिकारी नामित

Sat, 02 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर अब माध्यमिक विद्यालयों में भी अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। 15 दिसंबर तक जिले के न्यूनतम 10 विद्यालयों के निरीक्षण के लिए शासन स्तर से उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा दीपचंद्र को जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 22 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पांच राजकीय इंटर कॉलेज व दो मॉडल इंटर कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में भी अब नियमित रूप से शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण किया जाना है। नियमित निरीक्षण की जिम्मेदारी जहां जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गई है, वहीं शासन स्तर से भी जिले वार अधिकारियों को तैनात किया गया है। जिले के लिए नामित किए गए अधिकारी 15 दिसंबर तक न्यूनतम दस विद्यालयों की जांच करेंगे व उसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें