फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरकारी योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

महाराजगंज। भाजपा ने घुघली ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की।


मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मातृत्व वंदन योजना आदि योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। डॉ. फरीदा ईरम ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से 16 अप्रैल से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष सत्र बुलाया गया है। इस अधिनियम से महिलाओं को विधायिकाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सीधी भागीदारी मिलेगी और समाज के हर क्षेत्र में उनकी भूमिका मजबूत होगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अधिनियम की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं और महिलाओं को इसके लाभों के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदा सिंह, जानकी देवी, गायत्री देवी, मुन्नी अंसारी, विद्यावती, इसरावती, प्रेम शीला, मीरा पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें