महराजगंज। जिले के बृजमनगंज और घुघली क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इन दोनों प्रमुख क्षेत्रों में जल्द ही राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों का निर्माण शुरू होगा। अस्पताल बनने से करीब डेढ़ लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान समय में कुल 26 होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित हो रहे हैं। इनमें से 20 चिकित्सालय सरकारी भवनों में हैं, जबकि छह किराए के मकानों में संचालित हैं। बृजमनगंज और घुघली में प्रस्तावित चिकित्सालयों के लिए जमीनों का चयन कर लिया गया है और संबंधित तहसीलों से निर्माण की अनुमति भी मिल चुकी है।
अधिकारियों का कहना है कि निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा। चिकित्सा अधिकारी का कक्ष, ओपीडी, औषधि वितरण कक्ष, प्रतीक्षालय (वेडिंग एरिया), मीटिंग हॉल, चिकित्साधिकारी के रात्रि विश्राम के लिए एक कक्ष का निर्माण और दवा स्टोर रूम और शौचालय शामिल है।
होम्योपैथिक विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके द्विवेदी ने बताया कि बृजमनगंज और घुघुली में नया होम्योपैथिक राजकीय चिह्न का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए टेंडर जारी हुआ है। संवाद