नौतनवा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भूतपूर्व सैनिकों, उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने छपवा तिराहा अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
शहीद पुरन बहादुर थापा तथा महेंद्रनगर वार्ड स्थित शहीद प्रदीप कुमार थापा के प्रतिमा पर नमन किया गया। गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नर बहादुर राना ने बताया कि 1999 के कारगिल युद्ध में हमारे गोरखा समाज के दो सपूत दुश्मनों को पराजित करते हुए देश की रक्षा में शहीद हुए थे, जिससे गोरखा समाज गर्व महसूस करता है।
इनकी यादगार में छपवा तिराहा शहीद पूरन बहादुर थापा व महेंद्र नगर वार्ड में शहीद प्रदीप कुमार थापा के प्रतिमा पर कारगिल विजय दिवस के मौके पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया जाता है। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक नर बहादुर राना, मोहन थापा, तूलबहादुर थापा, रिखीराम थापा, सुकबहादुर घले, मनोज थापा आदि मौजूद रहे। संवाद
भारतीय रणबाकुरों ने अपने प्राणों की आहूति दी
महराजगंज। कारगिल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में एनसीसी के कैडेट्स की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ.अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतीय रणबाकुरों ने अपने प्राणों की आहूति देकर पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सोनकर और डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ला ने कहा कि करगिल संघर्ष की सफलता ने पूरे दुनिया में भारत को नहीं पहचान दी। संगोष्ठी का संचालन एनसीसी प्रभारी डॉ. राजू शर्मा ने की। इस अवसर पर अखिल राय, असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील कुमार तिवारी, डॉ. शांति शरण मिश्र मौजूद रहे। संवाद