फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरीगंज। सिकरीगंज ओवरब्रिज के नीचे शनिवार रात पुरानी रंजिश में हमलावरों ने युवक दुर्गेश पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी मोनू, विकास, छोटू व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बेलघाट थाना क्षेत्र के सोपाई गांव निवासी दुर्गेश सिंह अपने भतीजे शिवम सिंह के साथ छह सितंबर की रात करीब 11:40 बजे ओवरब्रिज के नीचे से जा रहे थे। इसी दौरान पहले से मौजूद संतकबीरनगर, धनघटा थाना क्षेत्र के बंसवारी गांव निवासी मोनू राय, विकास चौहान, सिकरीगंज के महादेवा निवासी छोटू चौहान व उसके साथियों ने हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर के मुताबिक, हमलावरों ने पुरानी रंजिश के तहत दुर्गेश को निशाना बनाया और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव में उनका भतीजा शिवम सिंह भी चोटिल हो गया। इस दौरान अफरातफरी में दुर्गेश का मोबाइल फोन और सोने की चेन गिरकर खो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलावस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दुर्गेश की हालत नाजुक बताते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया। थानाप्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ के दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें