फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समय सारिणी में छूट गए दो विषय, छात्रों ने की शिकायत तब किया शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजब-गजब : डीडीयू ने चार सितंबर को जारी की थी विशेष बैक परीक्षाओं की समय सारिणी
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के शिकायतों पर परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले किया शामिल
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। हालांकि छात्रों और कॉलेजों की शिकायत पर इसे समय रहते दुरुस्त कर लिया गया। दरअसल, डीडीयू में विशेष बैक परीक्षाएं 11 सितंबर से शुरू हो रही हैं। इसकी समय सारिणी चार सितंबर को जारी हो गई थी। तब जिम्मेदार समय सारिणी में दो विषयों को शामिल करना ही भूल गए।

समय सारिणी चार सितंबर को जारी हुई थी। इसमें राजनीतिशास्त्र के पेपर कोड (पीओएल 301) कम्प्रेटिव गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स (यूके, यूएसए, स्विट्जरलैंड एंड चाइना) और विधि के पेपर कोड (एलएलबी 308) सिविल प्रोसिजर कोड एंड लिमिटेशन एक्ट को शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन


विशेष बैक परीक्षा होने के कारण कई विषयों में छात्रों की संख्या बेहद कम है। परीक्षा की समय सारिणी जारी होने के बाद संबंधित छात्रों ने इसकी शिकायत अपने-अपने कॉलेजों में की। इसके बाद कॉलेजों की तरफ से मंगलवार को डीडीयू प्रशासन को इससे अवगत कराया गया। डीडीयू प्रशासन ने देर शाम समय सारिणी में इन विषयों को शामिल करते हुए आदेश जारी कर दिया। इसके मुताबिक, पीओएल 301 की परीक्षा 11 सितंबर और एलएलबी 308 की परीक्षा 20 को होगी।

-
कल से महाराणा प्रताप परिसर में होंगी सभी परीक्षाएं
डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, विशेष बैक परीक्षाएं चार पालियों में महाराणा प्रताप शिक्षा परिसर स्थित शिक्षा संकाय में होंगी। बृहस्पतिवार से शुरू हो रही इन परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में स्नातक अंतिम वर्ष के कुल 6125 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


-

वर्जनविशेष बैक परीक्षाओं में लगभग छह हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समय सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें