फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल, श्रीलंका होकर भारत पहुंची त्रि-सेवा मोटरसाइकिल अभियान का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल, श्रीलंका और भारत के बौद्ध स्थलों की अभियान के सदस्यों ने की यात्रा
विज्ञापन

अभियान में शामिल रहे तीनों देशों के सेनाओं के प्रतिनिधि

गोरखपुर। त्रि-सेवा भगवान बुद्ध सर्किट मोटरसाइकिल अभियान का समापन सोमवार को गोरखपुर में हुआ। अभियान के तहत भारत, नेपाल और श्रीलंका के सेना के प्रतिनिधि तीनों देशों के बौद्ध स्थलों की यात्रा पर निकले थे। दोनों देशों की यात्रा के बाद भारत पहुंचे अभियान के सदस्य दो दिन पहले कुशीनगर से गोरखपुर पहुंचे थे। टीम के सदस्यों ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के बाद सिविल लाइंस स्थित पार्क रोड से भव्य फ्लैग ऑफ समारोह आयोजित कर यात्रा का समापन किया।
उप निदेशक पर्यटन राजेंद्र प्रसाद यादव और अभियान के संयोजक राहुल लक्ष्मण पाटिल ने समारोह में भागीदारी की। फ्लैग-ऑफ समारोह बुद्ध की शांति, सद्भावना व एकता का संदेश दिया। भारतीय त्रि-सेवा (सेना, नौसेना एवं वायुसेना) के अधिकारी इस विशेष अभियान का हिस्सा रहे। यह अभियान क्षेत्रीय सहयोग और सांस्कृतिक कूटनीति की भावना के तहत बीआईएमएसटीईसी सचिवालय, नालंदा विश्वविद्यालय व लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संस्थागत सहयोग से आयोजित किया गया था। यह अभियान, पवित्र बौद्ध स्थलों एवं रणनीतिक नगरों से होकर गुजरा और भगवान बुद्ध का शांति, सद्भावना एवं एकता का शाश्वत संदेश आगे बढ़ाता रहा। साथ ही इसने दक्षिण एशिया के देशों के बीच सभ्यतागत, सांस्कृतिक एवं जन-जन के रिश्तों को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अभियान संयोजक राहुल लक्ष्मण पाटिल ने उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में अंतिम फ्लैग-ऑफ से भारत खंड की 5,000 किलोमीटर लंबी त्रिराष्ट्रीय यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें