फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 33केवीए लाइन कटने से राप्तीनगर इलाके में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
छह हजार उपभोक्ता परेशान, वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति की चलती रही व्यवस्था
विज्ञापन

गोरखपुर। राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र पर सप्लाई देने वाली 33 केवीए की भूमिगत केबल सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे गैस पाइप लाइन को लेकर किए जा रहे कार्य से कट गया। इससे राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की बिजली चली गई। इस कारण लगभग छह हजार उपभोक्ता अंधेरे में रहे।
विज्ञापन



बताया जा रहा है की बरगदवां के भगवानपुर में टोरंटो गैस की ओर से लोगों को गैस देने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। सोमवार शाम लगभग 07:30 बजे कार्य के दौरान राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र को जाने वाली 33केवीए भूमिगत केबल कट गई। इससे क्षेत्र के घरों में अंधेरा छा गया। सूचना मिलने पर बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच कर पहले आपूर्ति बहाल करने में लग गए। बताया जा रहा है कि रात तक राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र में राप्तीनगर ओल्ड उपकेेंद्र से बिजली आपूर्ति फिलहाल बहाल करने की प्रक्रिया में लगे रहे। खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि टोरंटो गैस के कर्मचारियों की ओर से कार्य करने के दौरान 33केवीए लाइन की केबल कट गई है। वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। केबल को ठीक करने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें