फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हत्याकांड में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी का चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी ने ही मुख्य आरोपी को थमाया था चाकू, सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद
विज्ञापन

चिलुआताल। बरगदवां निवासी राहुल चौहान (28) हत्याकांड में शामिल इलाके के आरोपी हरिओम को चिलुआताल पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया है। मुख्य आरोपी का बीआरडी मेडिकल काॅलेज में पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोप हरिओम ने ही मुख्य आरोपी को चाकू थमाया था। वारदात की तस्वीर घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन


बरगदवां निवासी सब्जी दुकानदार राहुल चौहान छह सितंबर की रात में घर जा रहे थे। रास्ते में वह राज मेडिकल स्टोर्स के पास ही पहुंचे थे कि बरगदवां का ही निवासी दीपू उर्फ संदीप चौहान ने अपने साथियों के साथ घेरकर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल राहुल की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में राहुल के भाई अशोक चौहान की तहरीर पर पुलिस ने दीप उर्फ संदीप सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि नशे में धुत दीपू का करीब पांच मिनट तक राहुल से कहासुनी हुई थी। इसके बाद दीपू पास में बाइक पर बैठे हरिओम के पास से चाकू लेकर आया। इसके बाद राहुल पर ताबड़तोड़ कई वार कर घायल कर दिया था। इसके बाद खुद पर चाकू से वार करने के बाद बरगदवां चौकी पहुंचकर राहुल पर मारपीट का आरोप लगा दिया था। बरगदवां पुलिस ने उसे उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। एसओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी दीपू का पुलिस अभिरक्षा में का उपचार चल रहा है। जबकि उसके साथी हरिओम को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें