फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेसीबी चालक के कनपटी पर पिस्टल लगा बट से पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। थाना क्षेत्र के गौर निवासी जेसीबी चालक राहुल सिंह ने गांव के ही दो मनबढ़ों पर कनपटी पर रिवाल्वर सटा बट से मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मनबढ़ों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित राहुल सिंह ने बताया कि वह जीविकोपार्जन के लिए जेसीबी मशीन चलाता है। 2 सितंबर को सुबह वह जेसीबी लेकर निकल रहा था। तभी गांव के शिवम सिंह और कुंवर सिंह ने रास्ता रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि जेसीबी मशीन और तुम दोबारा गांव में दिखाई नहीं देने चाहिए। विरोध करने पर आरोपियों ने रिवाल्वर निकालकर राहुल को सटा दिया और उसके बट से हमला कर घायल कर दिया। जाते वक्त धमकी दी कि आज छोड़ दिया है लेकिन अगली बार जान से मार देंगे। थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें