फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बढ़नी रेलवे स्टेशन से चलेगी गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-प्रयागराज के लोगों को नेपाल बार्डर तक जाने में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

पुणे से 11 सितंबर से चार दिसंबर व बढ़नी से 13 सितंबर से छह दिसंबर तक चलेगी
गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन की पुरानी पिट लाइन के नवीनीकरण कार्य के चलते गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 11 सितंबर से 6 दिसंबर तक बढ़नी स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते जबलपुर-भुसावल होकर पुणे तक जाती है। इन स्टेशनों से सफर करने वालों को नेपाल बॉर्डर तक जाने के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

रेल प्रशासन के मुताबिक, 11037 पुणे-बढ़नी साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 सितंबर से 04 दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को पुणे से शाम 4:15 बजे चलकर दौंड कार्ड लाइन, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव से दूसरे दिन भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जं.,वाराणसी जं.,मऊ, बेल्थरा रोड, सलेमपुर, देवरिया सदर से गोरखपुर से रात 12:55 बजे छूटकर आनंदनगर, सिद्धार्थनगर के रास्ते बढ़नी सुबह 04:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी यात्रा में, 11038 बढ़नी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 13 सितंबर से 06 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को बढ़नी से दोपहर 1:10 बजे चलकर गोरखपुर से अपराह्न 3:40 बजे छूटकर दूसरे दिन रात 2:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें