फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार विधि से शिक्षा देने वाला यूपी का पहला राज्य विश्वविद्यालय बना डीडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू में ऑनलाइन और ओडीएल कोर्स के लिए आवेदन शुरू, घर बैठे कर सकेंगे कॉमर्स व मैनेजमेंट की पढ़ाई
विज्ञापन

पहले से ही रेगुलर और प्राइवेट मोड में शिक्षा देने वाले चुनिंदा राज्य विश्वविद्यालयों में था शामिल
यूजीसी की तरफ से इसी सत्र से ऑनलाइन कोर्स के संचालन के लिए मिली है अनुमति
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन ओर ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) में सत्र 2025-26 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही चार विधि से शिक्षा देने वाला डीडीयू उत्तर प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बन गया है। ऑनलाइन और ओडीएल के तहत बीबीए, एमबीए, बीकॉम, एमकॉम या एमए (अंग्रेजी) में प्रवेश लिया जा सकता है।

डीडीयू में पहले से ही रेगुलर पढ़ाई के साथ ही प्राइवेट मोड में भी परीक्षा देने का विकल्प था। नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड के कारण यूजीसी ने ऑनलाइन कोर्स के साथ ही ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के संचालन को भी मंजूरी दे दी थी। प्रदेश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में ही प्राइवेट फॉर्म भरने की सुविधा है। इसके अलावा यूजीसी की तरफ से ऑनलाइन या ओडीएल कोर्स के संचालन की अनुमति भी चुनिंदा विश्वविद्यालयों को ही दी गई है।
विज्ञापन


डीडीयू में इस सत्र से इन कोर्सेज के संचालन के साथ ही डीडीयू को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब तक लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने इनमें प्रवेश लिया है। डीडीयू में इसका अस्थायी कार्यालय शिक्षक संघ भवन में बनाए जाने की तैयारी है। डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, ये पाठ्यक्रम महिलाओं, गृहिणियों के साथ ही कामकाजी लोगों के लिए बेहद उपयोगी हैं। घर बैठे या देश-विदेश में रहकर ऑनलाइन कोर्स किए जा सकते हैं। ओडीएल कोर्स भी घर बैठे किए जा सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए डीडीयू की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है।

-
कॉलेजों को भी दिए जाएंगे एक्सेस
इस सुविधा से सभी कॉलेजों को भी जोड़ने की पहल की गई है। कॉलेजों को इस कोर्स से जोड़ने का उद्देश्य यह है कि वर्तमान में किसी संस्थान में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे छात्र भी इसमें प्रवेश लेकर डुअल (दो डिग्रियां) डिग्री ले सकें। ऑनलाइन और ओडीएल कोर्स को मार्केट की डिमांड को देखते हुए ही डिजाइन किया गया है। कई कॉलेजों ने शुरुआती चरण में ही इसे लेकर उत्साह दिखाया है।
विज्ञापन


-
कोट
पहले रेगुलर के साथ ही प्राइवेट परीक्षाओं का संचालन होता था। अब ऑनलाइन के साथ ही ओडीएल के संचालन की अनुमति मिल जाने से चार विधि से शिक्षा देने वाला डीडीयू प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बन गया है। ऑनलाइन और ओडीएल कोर्स कामकाजी लोगों के साथ ही गृहिणियों के लिए भी बेहद उपयोगी हैं।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें