फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बस और ट्रेन में सीट पाने के लिए दौड़ लगाते रहे परीक्षार्थी

विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय से पीईटी देकर बाहर निकलते हुए।
विज्ञापन
बस और रेलवे स्टेशन पर दोपहर व शाम को रही ज्यादा भीड़
विज्ञापन

पीईटी परीक्षार्थियों के लिए गोरखपुर से चली तीन स्पेशल ट्रेन व 500 बसें

गोरखपुर। पीईटी परीक्षा को लेकर रविवार को भी रेलवे व बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा छूटने के बाद बस व ट्रेन में सीट पाने के लिए अभ्यर्थी दौड़ लगाते रहे। रेलवे स्टेशनों पर घर जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ ज्यादा देखी गई।

रविवार दोपहर लगभग 12 बजे के बाद प्लेटफाॅर्म नंबर पांच व छह पर ज्यादा भीड़ रही। जैसे ही बाघ एक्सप्रेस आई परीक्षार्थी ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। सीट पाने के लिए हर कोई परेशान दिखा। आरपीएफ व जीआपी की मदद से सभी को ट्रेन में बैठाया गया। अनाउंसमेंट कर यात्रियों से संयम बरतने व ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के उतरने के बाद ही चढ़ने की अपील की गई। वहीं दोपहर लगभग 01:15 बजे के आसपास प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर दुर्ग एक्सप्रेस खड़ी हुई। इसमें भी दौड़कर अभ्यर्थी पहुंचे और जहां जगह मिली बैठ गए। भीड़ ज्यादा होने कारण अन्य यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान बारिश होने पर प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर टिनशेड से पानी रिसाव होने लगा। नीचे पंखा चलने पर पानी की बौछार होने से कुछ यात्री भीग भी गए। यात्रियों की सूचना पर तत्काल पंखा बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शाम को तीन स्पेशल ट्रेनें चलीं जिसमें भी छात्रों की भीड़ देखी गई। वहीं रेलवे बस स्टेशन पर बसों की कतारें लगी रहीं। शाम लगभग 05:30 बजे बसों के आने पर तत्काल भर जा रही थीं। रेलवे बस स्टेशन के सामने एक साथ चार बसों को लगाया गया था। पहली बस लगते ही पांच मिनट में भर गई तो बचे अभ्यर्थी पीछे की बसों मेंं चढ़ने लगे। सीट पाने के लिए लोग ज्यादा परेशान दिखे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों के लिए 500 बसों की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें