फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेबल टेनिस में गोरखपुर व महराजगंज ने जीता फाइनल

Sun, 11 May 2025 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस लाइन के खेल मैदान में जोन स्तरीय पुलिस महिला व पुरुष टेबल टेनिस व बैडमिंटन स्पर्धा चल रही है। इसमें महराजगंज के अलावा गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा व बहराइच की टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को स्पर्धा के दूसरे दिन टेबल टेनिस के नौ मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबले में महिला सिंगल व डबल में गोरखपुर व महराजगंज ने जीत दर्ज की। टेबल टेनिस महिला वर्ग सेमीफाइनल प्रथम संतकबीरनगर व महाराजगंज के बीच हुआ। यह मुकाबला महराजगंज से तीन-दो से जीत लिया। टेबल टेनिस महिला वर्ग सेमीफाइनल द्वितीय संतकबीरनगर व गोरखपुर के बीच हुआ।
इसमें गोरखपुर ने तीन-दो से मैच जीत लिया। बहराइच और संतकबीरनगर में मुकाबला हुआ। इसमें संतकबीरनगर ने तीन अंक से जीत दर्ज की। टेबल टेनिस महिला वर्ग डबल्स दूसरा सेमीफाइनल बहराइच और संतकबीर नगर के बीच हुआ। इसमें संतकबीर नगर तीन अंक से विजयी हुआ। टेबल टेनिस महिला वर्ग सिंगल, फाइनल मैच महाराजगंज व संत कबीर नगर के हुआ। इसमें महराजगंज तीन-एक से मैच जीत लिया। टेबल टेनिस महिला वर्ग डबल्स फाइनल मैच, महाराजगंज व संत कबीर नगर के बीच हुआ। इसमें महराजगंज तीन-दो से मैच जीत लिया। इसी प्रकार बैडमिंटन में पुरुष सेमीफाइनल महराजगंज व बस्ती में विजेता महराजगंज बना। सिंगल 21-17, 21-18 स्कोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें