फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोरखनाथ मंदिर ने धार्मिक उन्नयन एवं सामाजिक उत्थान का कार्य किया

Sat, 21 Sep 2024 08:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज की 55वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई।मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गोरखपुर के वरिष्ठ सदस्य रामजन्म सिंह ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर धार्मिक उन्नयन एवं सामाजिक उत्थान का कार्य किया है।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा ऐसे क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों की स्थापना महंत दिग्विजयनाथ महाराज की दूर दृष्टि सोच थी। सामाजिक समरसता के धनी युगद्रष्टा अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से समाज को दिशा और दशा देने का कार्य किया है। वहीं पर राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ महाराज ने समाज को एकजुट करने व विसंगतियों को दूर कर उनमें ऊर्जा का संचार करने का कार्य किया।
भाजपा नागरिक संयोजक छोटेलाल गुप्ता ने कहा कि आज की जो शिक्षा व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता देखने को मिल रही है यह निश्चित ही महंत दिग्विजयनाथ महाराज एवं अवेद्यनाथ महाराज के परिश्रम त्याग तपस्या एवं साधना का फल है। सदस्य प्रबंध समिति राज दीपक त्रिपाठी ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा का सम्यक रूप से निर्वहन यदि हुआ है तो वह दिग्विजयनाथ महाराज एवं अवेद्यनाथ महाराज, उनके शिष्य मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ महाराज मिसाल हैं।
विज्ञापन

दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सपना सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामपाल यादव, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने अपने विचारों को व्यक्त किया। सरस्वती वंदना दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया, दिव्या, मुन्नी कुलगीत एवं वंदेमातरम महाविद्यालय की छात्रा अनामिका, साजिदा, अमृता, सहाना, खुशबू, प्रभा एवं शशिकला श्रद्धांजलि गीत एवं स्वागत गीत दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं सोनी, सोनिका, अंशिका ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के संस्कृत प्रवक्ता डॉ राकेश कुमार तिवारी ने की। महाविद्यालय के सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. सरोज रंजन ने सभी प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें