फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वर्ण व्यवसायी पर हमला कर आठ लाख के जेवरात और बाइक की लूट

विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी पर हमला कर लाखों के जेवरात व बाइक की लूट।
विज्ञापन
पुरंदरपुर का मामला, बीयर की बोतल व डंडे से किया हमला, वारदात में शामिल छह बदमाश फरार
विज्ञापन

डेढ़ किलोग्राम चांदी, करीब 20 ग्राम सोना और बाइक लूट ले गए बदमाश
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम एक स्वर्ण व्यवसायी पर हमला कर करीब आठ लाख रुपये के गहने लूटने का मामला सामने आया है। घटना मल्हनी फुलवरिया के पास जंगल के किनारे हुई। आरोप है कि बदमाशों ने बीयर की बोतल और डंडों से हमला कर व्यवसायी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका सीएचसी लक्ष्मीपुर में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर बाजार निवासी रंजीत सोनी (35) स्वर्ण व्यवसाय का कार्य करते हैं। उनकी दुकान ग्राम पंचायत मानिक तालाब के धनहिया चौराहे पर स्थित है। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह अभी मल्हनी फुलवरिया के पास जंगल किनारे पहुंचे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


पीड़ित रंजीत सोनी के अनुसार, छह बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने उसे घेर लिया और अचानक उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बीयर की बोतल से सिर पर वार किया और डंडों से बेरहमी से पीटा। अचानक हुए हमले से रंजीत संभल नहीं सके और सड़क किनारे गिर पड़े। बदमाशों ने उनके पास मौजूद लगभग डेढ़ किलोग्राम चांदी, करीब 20 ग्राम सोना और उनकी बाइक लूट ली और मौके से फरार हो गए। बाजार में इन सामानों की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना के दौरान आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बदमाश जंगल की ओर बाइक भी लेकर भाग चुके थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल रंजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
शाम ढलते ही हुई इस लूट की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल के किनारे वाले इस मार्ग पर पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के बाद क्षेत्रीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना मिलते ही पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें