फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खड़ी बोलेरो को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत पैसिया बाबू स्थित पेट्रोल पंप के सामने गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दोपहर किनारे खड़ी बोलेरो के पीछे एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक महफूज और बाइक चालक राहुल घायल हुए।
विज्ञापन


संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह के अनुसार, एशिया पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे खड़ी बोलोरो के पीछे कोल्हुई से नौतनवा की ओर जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में बैठे उसके चालक महफूज निवासी गांव हड़िया कोट मदारीपुर, थाना बृजमनगंज और बाइक चालक राहुल निवासी ग्राम मोहनापुर, थाना बरगदवां घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने कहा कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को चौकी पर रखा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें