फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सब्जी के खेत में घुसी बकरी, दो पक्षों के बीच खूब चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर मेंहदिया गांव में सब्जी के खेत में बकरी द्वारा फसल चर जाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को करिश्मा राजभर के सब्जी के खेत में पड़ोसी की बकरी घुस गई और फसल को नुकसान पहुंचा दिया। इसे लेकर करिश्मा की सास शिकायत करने और उलाहना देने मुरली मनोहर के घर पहुंचीं। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान महिलाओं ने भी एक-दूसरे के साथ हाथापाई की। वायरल वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचतान करती और मारपीट करती दिखाई दे रही हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि मामले में वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें