फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार माह से कटी है कन्या इंटर कॉलेज की बिजली

Sun, 04 Feb 2024 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज नौतनवा में बिजली का बिल जमा न होने पर विद्युत विभाग ने चार माह पहले काॅलेज का विद्युत विच्छेदन कर दिया है। बिजली न होने से छात्राओं को पेयजल की समस्या हो रही है। काॅलेज की प्रधानाचार्य ने बिजली बिल जमा करने के लिए विभाग को पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक जमा नहीं हुआ।
विज्ञापन

नौतनवा कस्बा स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 1158 छात्राएं पंजीकृत हैं। काॅलेज परिसर में बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि समस्याओं का अंबार है। अक्तूबर 2023 में करीब 80 हजार बिजली बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने काॅलेज का विद्युत विच्छेदन कर दिया है। चार माह से बिजली कटी है, लेकिन अभी तक भुगतान न होने से विद्युत कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। इससे छात्राओं की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति आदि की समस्या बनी हुई है। काॅलेज की प्रधानाचार्य सुलेखा तिवारी ने बताया कि 80 हजार रुपये बिजली बिल बकाया होने के कारण अक्तूबर 2023 से बिजली कटी है। बिल भुगतान के लिए कई बार लेखा विभाग को पत्र भेजा, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें