निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर वन्य रेंज क्षेत्र अंतर्गत सोहगीबरवा गांव के बाजार टोला में पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई एक किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान कर दिया था। घायल किशाेरी का गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। तो वहीं दूसरी ओर वन कर्मियों की टीम तेंदुए को पकड़ने में लगे हैं।
शिवपुर प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि वन्य जीव के हमले में घायल नमिता (14) निवासी सोहगीबरवा के टोला बाजार निवासी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
रविवार को मेडिकल अस्पताल पहुंच घायल किशोरी नमिता का स्वास्थ्य की जानकारी ली गई।
जहां पर डॉक्टरों के मुताबिक नमिता के स्वास्थ्य में काफी सुधार है।
इतना ही नहीं हमलवार तेंदुए के रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल अभी रेस्क्यू टीम को तेंदुए का पता नहीं चल सका है। वहीं ग्रामीणों को लाउडस्पीकर के माध्यम से वन्य जीव से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।