फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sat, 02 Mar 2024 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। रामगढ़वां में एक युवती का शव कटरैन के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरगदवां थाना क्षेत्र के रमगढवां निवासी अमिरुल्लाह की 18 वर्षीय पुत्री सजीना का शव शुक्रवार देर रात कटरैन के मकान में दुपट्टे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि अमिरुल्लाह के रिश्तेदार पहुंचे और फंदे से शव नीचे उतार दिया। किसी ने इसकी जानकारी बरगदवां पुलिस को दी मौके पर पहुंची। पुलिस युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरगदवां थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें