फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी को ढूंढते लुधियाना से बरगदवां थाने पहुंची प्रेमिका

Wed, 28 Feb 2024 05:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। दूसरी शादी करने के चक्कर में प्रेमी अपनी प्रेमिका को लुधियाना में छोड़कर पिता के साथ भाग गया। प्रेमी की तलाश करते हुए अपने छोटे बच्चे के साथ बुधवार को प्रेमिका गांव पहुंची तो परिजन उसे घर में नहीं घुसने दिए। इसके बाद वह बरगदवा थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर तीन मार्च तक युवक को थाने पर लाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। एक बच्चे की मां है। प्रेमी से फेसबुक के माध्यम से एक दूसरे से संपर्क में आए और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। 21 जनवरी 2024 में शादी किए। शादी कर प्रेमी अपने प्रेमिका बच्चे संग लुधियाना कमाने चला गया। आरोप है की साजिश के तहत युवक का पिता लुधियाना पहुंचा और उसको साथ लेकर चला गया। बरगदवा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार आरोपी के परिजनों को थाने बुलाया गया था। तीन मार्च तक फरार प्रेमी को ढूंढकर थाने पर लाने के लिए हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें