-आवाज सुनकर मां दौड़ी तो युवक उसे देखते ही हो गया फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी करने पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है।
पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर बाद बकरी चराने गई थी। इस दौरान उसे अकेला पाकर गांव का ही एक युवक अश्लील हरकत करते हुए पकड़कर खींचने लगा। किशोरी चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर किशोरी की मां दौड़ी तो युवक उसे देखते ही भाग गया। आरोप है कि युवक किशोरी के साथ बार-बार इस तरह की हरकत करता रहता है, जिससे किशोरी तंग आ चुकी है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ छेड़खानी करने तथा पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।