महराजगंज। सोनौली कस्बे में मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने भारत से नेपाल जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ।
सोमवार दोपहर सोनौली पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नशीला इंजेक्शन लेकर नेपाल जाने की फिराक में है। सूचना के बाद पुलिस व एसएसबी संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। इस दौरान एक युवक पैदल नेपाल की तरफ जा रहा था। जिसे रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से करीब 500 पीस प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शैलेश साहनी निवासी परसा सुमाली थाना सोनौली बताया। कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। संवाद