फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 50 हजार रुपये व जेवर लेकर प्रेमी के साथ युवती फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती घर में रखा 50 हजार रुपये और जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में युवती की मां ने बताया कि रविवार की देर रात 18 वर्षीय बेटी को इंद्रेश यादव अपने झांसे में लेकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। उन्हें भगाने में जितन यादव ने सहयोग किया है। बेटी ने घर में रखा 50 हजार नकद सोने का हार, चेन, अंगूठी आदि लाखों का जेवरात लेकर चली गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी इंद्रेश यादव व जितन यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें