फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वारंटी की तलाश में सोनौली पहुंची गाजियाबाद पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। एक वारंटी की तलाश में गाजियाबाद की पुलिस सोनौली में पहुंची है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र में बनी पार्किंग स्थल में पुलिस ने आरोपी की तलाश की। बताया गया है कि अभी उक्त वारंटी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

सोनौली में बीते दो दिनों से गाजियाबाद की पुलिस डेरा डाले हुए है। सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद पुलिस एक वारंटी की तलाश कर रही है। सीमा क्षेत्र में बने पार्किंग स्थल के पास खड़ी होने वाले वाहनों की तलाश के साथ ही सीमा पर नेपाल जाने वाले वाहनों में भी उनकी पहचान कर रही है। शनिवार को भी गाजियाबाद पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन वारंटी अभी पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी मामले को लेकर दूसरे जनपद की एक पुलिस टीम पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें