महराजगंज। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा में दो दिवसीय कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम व स्पर्धा का समापन शुक्रवार को किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईओएस प्रदीप कुमार ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा समग्र की तरफ से कॅरिअर को आसानी से समझने की व्यवस्था के दूरगामी परिणाम मिलेंगे। जीजीआईसी धनेवा की समृद्धि मद्धेशिया और दिशा यादव ने तीनों स्पर्धाओं में बेहतर अंक अर्जित कर पुरस्कार प्राप्त किया। आनंदनगर व नौतनवां बालिका इंटर कॉलेज से साधना व मुस्कान संयुक्त रूप से विजेता बनीं।
मेले में कॅरिअर को लेकर तरह-तरह के क्षेत्रों में स्कोप की जानकारी विशेषज्ञों ने दी। इस दौरान कॅरिअर आधारित लघु नाटक, क्विज, पेंटिंग स्पर्धा सभी राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों के बीच हुई। धनेवा की बेटियों ने अव्वल स्थान हासिल किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर व नौतनवां को संयुक्त रूप से दूसरे और उच्चतर माध्यमिक स्कूल सहजनवा व राजकीय पनियरा तीसरे स्थान पर रहे। समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से जनपद स्तरीय कॅरिअर गाइडेंस मेला व स्पर्धा का आयोजन जीजीआईसी धनेवा में शुक्रवार देर शाम पूरा हुआ। विशेषज्ञों ने बताया कि किन विषयों का चयन करने से किस क्षेत्र की राह आसान होगी।