फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीटी स्कैन कराने के लिए मिल रही तारीख

Sun, 29 Jun 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच कराने आए मरीजों को रिपोर्ट के लिए अगली तारीख दी जा रही है। इससे उन्हें इलाज के लिए दो-तीन दिन अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल की ओपीडी में करीब 750 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 40 मरीजों को चिकित्सकों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में मौजूद व्यवस्था के अनुसार, सीटी स्कैन कराने के लिए मरीजों को पहले तो इंतजार करना पड़ता है, फिर उन्हें जांच के लिए अगली तारीख दी जाती है। जांच के बाद रिपोर्ट भी उसी दिन नहीं दी जाती, बल्कि 24 घंटे का इंतजार करना पड़ता है।
शनिवार को सीटी स्कैन कराने आई गायत्री देवी ने बताया कि वह सुबह से ही अस्पताल में लाइन में लगी थीं। काफी देर इंतजार के बाद उनका नंबर आया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि सीटी स्कैन अगली सुबह होगा और रिपोर्ट उसके अगले दिन मिलेगी।
विज्ञापन

इसी तरह दयालू ने बताया कि यहां आने वाले मरीजों को पहले दिन नंबर मिलता है, दूसरे दिन स्कैन होता है और तीसरे दिन रिपोर्ट मिलती है। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए कम से कम तीन बार अस्पताल आना पड़ता है।
कर्मियों के मुताबिक रोजाना औसतन 30 से 40 मरीज सीटी स्कैन कराने आते हैं। एक स्कैन में करीब 10 से 15 मिनट का समय लगता है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्कैन की प्रक्रिया लंबी खिंच जाती है और सबकी जांच एक ही दिन में संभव नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें