फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वाद के शौकिन हो जाइये तैयार...ताजी मछली का स्वाद चखाएगा विभाग

Sat, 11 May 2024 01:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको मत्स्य विभाग ताजी मछली का स्वाद चखाएगा। मत्स्य वैन पर फ्राइ, ग्रेवी और मछली के पकौड़े मिलेंगे। जिला मत्स्य विभाग ने इसके लिए दो वाहन खरीदने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा है। अगस्त तक वाहन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री अथवा मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थी इस वाहन के लिए पात्र होंगे जिन्हें पकी मछली बेंचने के लिए एक माह पर वाहन प्रदान किया जाएगा। जिले में मछली का उत्पादन खूब होता है। क्योंकि यहां लगभग 3400 तालाबों में मत्स्य पालन होता है और व्यापारी अन्य प्रदेशों तक इन्हें ले जाकर मोटी आमदनी करते हैं। अब मत्स्य विभाग ने दो मैजिक जैसे वाहन खरीद देने के लिए पत्र निदेशालय को भेजा है।

विभाग का मानना है कि ताजा मछलियों का स्वाद भिन्न होता है इसे देखते हुए जिले में दो फिश वैन चलाने की योजना है। बैखी, पापलेट, कामन, रोहू की फ्राई बार्डर क्षेत्र के निचलौल, सोनौली, ठूठीबारी, फरेंदा, लक्ष्मीपुर, निचलौल में बिक्री की योजना है। जिन्हें वाहन दिया जाएगा वह सरकारी मत्स्य योजना के लाभार्थी होंगे तथा विभाग उनसे मेंटेनेंस चार्ज के रूप में रुपये भी लेगा। अगर प्रदर्शन बेहतर नहीं मिला तो दूसरे को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो फिश बैन खरीदने और संचालन की अनुमति के लिए मत्स्य निदेशालय को पत्र भेजा गया है। स्वाद के शौकीनों को फ्राई और ग्रेवी वाली मछली दी जाएगी। बार्डर क्षेत्र में इनके संचालन की योजना है। अनुमति मिलने के बाद व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन

-संजय कुमार, सहायक मत्स्य निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें