फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सहकारी गन्ना समिति में साक्ष्य दिखाकर प्राप्त करें बकाया

Sat, 02 Mar 2024 08:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। सहकारी गन्ना विकास समिति से संबंधित किसान बीते दस वर्षों के अपने गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान सिसवा सहकारी गन्ना समिति में साक्ष्य दिखाकर प्राप्त कर लें। अन्यथा उसे समिति और कृषक हित में खर्च कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव डॉ. प्रेमनाथ पांडेय ने बताया कि स्थानीय आईपीएल चीनी मिल दस वर्षों के किसानों का बकाया धनराशि से संबंधित साक्ष्य को दिखाकर अपना भुगतान प्राप्त कर लें। राई सत्र 2017-18 के 4 कृषकों का अवशेष रु 115949-00, सत्र 2018-19 के 15 कृषकों का रु 304651-00, सत्र 2019-20 के 15 कृषकों का रु 248743-00, सत्र 2020-21 के 9 कृषकों का रु 122904-00, सत्र 2021-22 के 5 कृषकों का रु 71029-00, सत्र 2022-23 के 6 कृषकों का रु 81328-00, सत्र 2023-24 के 44 कृषकों का रु 692452-00, गडौरा चीनी मिल के पेराई सत्र 2014-15 के 21 कृषकों का रु 251526-00, सत्र 2017-18 के 12 कृषकों का रु 161345-00, पिपराईच चीनी मिल के पेराई सत्र 2021-22 के 5 कृषकों का रु 55117-00, सत्र 2022-23 के 11 कृषकों का रु 179576-00 का बकाए भुगतान के रूप में समिति खाते में अनुरक्षित है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि भुगतान के लिए मूल पर्ची, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि के साथ समिति से संपर्क कर भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें