भिटौली। दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता में शनिवार को आईपीपी देवरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सेट के खेल में 50 और 43 के अंतर से भैरोपुर को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आईपीपी देवरिया ने हरनहीं को 50 और 39 के अंतर से व दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भैरोपुर गोरखपुर ने भक्शा महराजगंज को भी 50 और 39 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर शमशेर अली, गुलाम हजरत, रंजीत साहनी, रामसागर गुप्ता, अमरीश जायसवाल, रामेश्वर साहनी मौजूद रहे। संवाद