नेपाल से सटे क्षेत्रों में निरंतर गश्त करें : एसपी
महराजगंज। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष निरंतर गश्त करें और संदिग्ध लोगों व वाहनों की तलाशी लें। ईंद सकुशल संपन्न कराने के लिए मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर खास निगाह रखें। साथ ही सीज व दुर्घटना ग्रस्त वाहनों के मामलों का जल्द निस्तारण कराएं। ये बातें रविावर को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहीं।
एसपी ने रविवार को कोल्हुई, बृजमनगंज थाने के निरीक्षण के दौरान थानेदारों एवं पुलिस कर्मियों को मानक के अनुरूप वर्दी पहनने की हिदायत दी। अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों की जांच भी की। एसपी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करें। एसपी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली।