फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खान-पान में गड़बड़ी से पेट में बन रही गैस

Tue, 29 Oct 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल के आयुष अनुभाग में गैस से पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। तीन माह पहले जहां 30 से 40 लोग आते थे, वहीं अब 50 से 60 लोग इस समस्या से पीड़ित आ रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार खानपान में गड़बड़ी की वजह से यह समस्या हो रही है।
विज्ञापन

आयुष अनुभाग के डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रात के समय पेट फूलने या गैस की समस्या बनी रहती है तो भोजन में बदलाव चाहिए। इसके अलावा लिवर की बीमारियों के कारण पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है। इस स्थिति में भी पेट में अतिरिक्त गैस बनती रहती है। रात में भोजन के बाद तुरंत बेड पर चले जाने से गैस की समस्या होती है। रात में मेटाबॉलिज्म की दर कम होती है, इससे भारी भोजन का पाचन कठिन हो जाता है। वहीं यदि आप भोजन के बाद तुरंत बेड पर चले जाते हैं तो इससे भी पाचन की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए भोजन के बाद वॉक जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें