फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस सिलिंडर फटा, दो घर जले

Sat, 21 Sep 2024 07:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में शुक्रवार रात करीब आठ बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर फट गया। इससे आग लग गई। वहीं इस दौरान लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक दो घर जलकर राख हो गए। गनीमत रहा की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मिश्रवलिया निवासी श्यामलाल की पत्नी शुक्रवार रात करीब आठ बजे खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर में लीकेज हो गया। जिसके चलते रसोई घर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले ली। फिर चीख पुकार की आवाज सुन मौके पर जुटे लोग जब तक कुछ करने का कोशिश करते तब तक श्यामलाल और पड़ोसी नंदलाल का घर जलकर राख हो गई। वही हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से काफी देर बाद आग पर किसी तरह काबू पा लिया। एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें