फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रश्नोत्तरी में गरिमा को मिला प्रथम स्थान

Fri, 14 Feb 2025 06:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी केंद्र गोरखपुर की ओर से सिसवा मुंशी स्थित रफीउल्लाह इस्लामिया इंटर कॉलेज में विज्ञान जागरूकता गोष्ठी हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में वजीऊर्रहमान प्रथम, पूजा यादव द्वितीय व सोनी कन्नौजिया तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गरिमा चौधरी को प्रथम, अवनीश पटेल को द्वितीय एवं रागिनी कन्नौजिया को तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर इंद्रदेव, अवनीश, संगम यादव, अल्तमश, प्रिया यादव, पूजा साहनी, मनदीप यादव, मरियम खातून, निशा प्रजापति, चांदनी साहनी, राजनाथ, रजिया, अंशिका, रंजन यादव, शिवम मोदनवाल, सुमैया खातून, महिमा यादव, नेमा खातून, प्रिया यादव, अभय यादव, गोल्डी कन्नौजिया, अलीशा खातून को बेहतर प्रदर्शन के लिए मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रवक्ता राम नारायण मिश्र ने सभी विद्यार्थियों को अवगत कराया की आजादी के पूर्व चंद्रशेखर वेंकटरमन ने रमन प्रभाव का खोज किया। 1930 में उन्हें भौतिक विज्ञान का नोबेल प्रदान किया गया। प्रोफेसर व रमन आधुनिक भारत के निर्माता थे।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब महाराजगंज के पूर्व समन्वयक विमल कुमार पांडेय ने कहा कि भारत ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। समाजसेवी सुनील कुमार मिश्रा ने अवगत कराया की विद्यार्थियों के मध्य जागरूकता करने का उद्देश्य यह है कि विज्ञान की छोटी-छोटी बातों को सीखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें