फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली चार महिलाओं पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा/सिंदुरिया। जनपद पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाली गिरोह की चार महिलाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। चारों अभियुक्तों ने दो मई को शादी के नाम पर एटा के एक युवक से ठगी की थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह गिरोह शादी कराने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। गिरोह की महिलाएं स्वयं को अविवाहित बताकर या नकली पहचान के माध्यम से शादी तय कराती थीं और फिर छल करके नकदी, जेवर एवं अन्य सामान लेकर फरार हो जाती थीं। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी भी दी जाती थी। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब जनपद एटा निवासी रंजीत चौहान ने थाना सिन्दुरिया पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने शादी कराने के नाम पर उनसे करीब एक लाख रुपये नकद, मंगलसूत्र एवं चांदी की पायल ठग लिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई और कथित दुल्हन पहले से शादीशुदा पुष्पा को लेकर आरोपी फरार हो गए।
शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह की चार महिलाओं लालती, सुमित्रा, काजल और अंजलिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, मंगलसूत्र एवं चांदी की पायल भी बरामद किया। विवेचना के दौरान गिरोह की गतिविधियों और आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसओ सिन्दुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि लालती निवासिनी गौरी बढ़ेपूरवा थाना कोठीभार (55) अपने गैंग की अभियुक्ता अंजली उर्फ अंजलिका निवासी भेड़ियहवा थाना कप्तानगंज कुशीनगर (21), सुमित्रा देवी निवासी पिपरामाफी थाना कप्तानगंज कुशीनगर (45) व काजल चौहान निवासिनी चकबंदी दक्षिणी टोला थाना कप्तानगंज कुशीनगर (27) शातिर किस्म की अपराधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें