भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभू वर्मा (65) की शुक्रवार की सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। शंभू वर्मा सुबह करीब पांच बजे सोकर उठने के बाद गाय को खिलाने के लिए नाद पर ले जा रहे थे। इसी समय उन्हें जहरीले सांप ने डंस लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह आठ बजे उनकी मृत्यु हो गई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। वह कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके गांव एवं क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके दो बच्चे हैं।