फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गड़ाैरा चीनी मिल मजदूरों का धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। गड़ाैरा चीनी मिल मजदूरों का धरना दूसरे दिन रविवार को खत्म हो गया। प्रशासन ने चीनी मिल मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन

पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा अध्यक्ष डाॅ. नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि यदि 15 दिन में मजदूरों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। मजदूरों का धरना समाप्त होने पर गन्ना किसानों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
शनिवार की सुबह ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गडौरा स्थित जेएचवी शुगर मिल परिसर में मिल मजदूर वेतन भुगतान समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर चीनी मिल गेट पर ताला बंदकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए थे। जैसे ही चीनी मिल मजदूरों के धरने की जानकारी मिलने पर शनिवार देर शाम एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिकारी धरना खत्म कराने के लिए उन्हें मनाने लगे लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें