फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ौरा मिल ने 495 किसानों को किया 78 लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़ौरा मिल ने 495 किसानों को किया 78 लाख का भुगतान
विज्ञापन

लंबे समय बाद भुगतान होने से किसानों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा में पेराई वर्ष 2017-18 में गन्ने की आपूर्ति करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रशासनिक व विभागीय पहल ने रंग दिखाया है, जिसका परिणाम है कि लंबे समय बाद ही सही बुधवार को मिल प्रबंधन ने तीन फरवरी 2018 को गन्ने की आपूर्ति करने वाले कुल 495 किसानों को 78.48 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। पुराने भुगतान होने से किसानों को काफी राहत मिली।
जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा में वर्ष 2017-18 में कुल 85.33 करोड़ रुपये की गन्ने की पेराई हुई थी। पेराई के सापेक्ष मिल ने किसानों को कुल 64.79 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। इसी बीच भुगतान को लेकर मचे विवाद के बाद मिल दो वर्ष तक बंद रही तथा किसानों को उनका बकाया 20.54 लाख का भुगतान भी नहीं मिल सका। भुगतान फंसने की वजह से जहां कुछ किसानों ने गन्ने की खेती से मुंह मोड़ लिया तो कुछ न खेती के दायरे को कम कर दिया। प्रशासनिक व विभागीय पहल से इस बार मिल को पुन: उस उद्देश्य के साथ चालू कराया गया है कि नए पेराई सत्र के साथ-साथ किसानों के पुराने भुगतान को भी तीव्र गति से कराया जा सके। इसका असर भी बुधवार को दिखा, जब मिल के जिम्मेदारों ने गन्ना विभाग के पास तीन फरवरी को गन्ने की आपूर्ति करने वाले 495 किसानों के बकाया 78.48 लाख रुपये के गन्ना मूल्य के भुगतान का प्रमाण सौंपा। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि गड़ौरा मिल ने 78.48 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। पुराने भुगतान होने से किसानों की समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्रोत से भी भुगतान के निर्देश
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि मिल के जिम्मेदारों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे निजी स्रोत से वर्ष 2017-18 के बकाए गन्ना मूल्य का भुगतान कराने पर जोर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें