फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बालक वर्ग में गबड़ुआ तो बालिका वालीबॉल में कस्तूरबा की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य खेल निदेशालय के निर्देशन में जारी खेल स्पर्धा में सोमवार को बालक व बालिका वर्ग की कई नौ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छत्रपति शाहू जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 मार्च से विभिन्न खेल स्पर्धाएं शुरू हुईं हैं।
विज्ञापन

बालिका वालीबॉल में सदर कस्तूरबा की बेटियों ने जहां स्टेडियम को 2-1 से पराजित किया वहीं बालक वर्ग में गबड़ुआ ने खेमपिपरा को 3-2 से मात दी। वालीबॉल बालिका वर्ग का फाइनल काफी रोमांचक रहा जिसमें 2-1 के करीबी अंतर से सदर कस्तूरबा की बेटियों ने बाजी मारी। इसी तरह बालक वर्ग में खेमपिपरा को गबड़ुआ ने बड़े अंतर से पराजित किया। इसके अलावा बालिका जूडो में अंजलि गुप्ता, अंशिका प्रजापति, खुश्बू गुप्ता, अंजू, पूर्णिमा ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार विभिन्न भार वर्ग कुश्ती में रिंकू, श्याम, सचिन, आर्यन, विराट, सत्यम व रविकिशन ने अपना दमखम दिखाया।
वर्जन
निदेशालय के निर्देशन में कुल 9 खेल स्पर्धाओं का आयोजन बालक व बालिका वर्ग का अलग-अलग किया जा रहा है। विजेता व उप विजेताओं की सूची निदेशालय भेजी गई है। पुरस्कार व प्रमाणपत्र वहां से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें