फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपित की संपत्ति हो सकती है कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य आरोपित की संपत्ति हो सकती है कुर्क
विज्ञापन

खाते खुलवाकर धान बेचने का मामला : गोरखपुर भी भेजी गई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज।किसानों के नाम से खाते खुलवाकर धान बेचने और रकम हड़पने के मुख्य आरोपित की संपत्ति कुर्क हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए यह पुलिस का अगला कदम है।
सूत्र बताते हैं कि मुख्य आरोपित शंभू की गिरफ्तारी में पुलिस जल्द करना चाहती है। बीते नौ दिनों में पुलिस के छापे से पहले ही आरोपित को छापे की सूचना मिल जा रही है। यही कारण है कि वह गिरफ्तार नहीं हो पा रहा है। हालांकि पूरे प्रकरण में एसपी ने मातहतों को कड़ी फटकार लगाते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मुख्य आरोपित शंभू के खिलाफ अब कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित के संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। एक टीम गोरखपुर भी गई है। उम्मीद है आरोपित जल्द गिरफ्तार हो जाएगा।
विज्ञापन

जांच टीम ने मांगी सप्ताह भर की मोहलत
महराजगंज। सर्वहितकारी कृषक विकास समिति द्वारा धान क्रय के एवज में किसानों के खातों में भुगतान की पांच सदस्यीय टीम जांच कर रही है। टीम ने जांच के लिए एक सप्ताह का और समय मांगा है। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि अभिलेखों के गहनता पूर्वक अध्ययन के लिए जिलाधिकारी से एक सप्ताह का समय मांगा गया है। गहनता पूर्वक जांच कर अपनी रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें