फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एफआरके की आपूर्ति ठप, टेंडर से दोगुनी कीमत वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श राइस मिलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में मिलरों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की
विज्ञापन

4189 के टेंडर के मुकाबले 11200 रुपये प्रति क्विंटल वसूली का दावा
महराजगंज। धान कुटाई से जुड़े मिलरों ने जिले में एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति में लापरवाही और टेंडर दर से दोगुनी कीमत वसूले जाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को आदर्श राइस मिलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में मिलरों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।
मिलरों का कहना है कि जिले में एफआरके की करीब छह निर्माता इकाइयां हैं। मंडल स्तर पर एफआरके का टेंडर 4189 रुपये प्रति क्विंटल की दर से स्वीकृत है, लेकिन व्यवहार में मिलरों से 11,200 रुपये प्रति क्विंटल वसूला किया जा रहा है। आरोप है कि यह अतिरिक्त राशि टेंडर प्रक्रिया के बाद नकद ली जा रही है। ओवररेटिंग के चलते कई मिलों को एफआरके मिल ही नहीं पा रहा है और कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

एफआरके की कमी का सीधा असर सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) के संप्रदान पर पड़ रहा है। मिलरों ने बताया कि समय पर सीएमआर जमा न होने से सरकारी धान खरीद व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जबकि यह योजना सीधे किसानों से जुड़ी है। मिलरों के मुताबिक, निर्माता इकाइयों की मनमानी से शासन की मंशा के साथ-साथ सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि एफआरके टेंडर दर पर उपलब्ध नहीं कराया गया, तो मजबूरन मिलों को बंद करना पड़ेगा। इससे धान खरीद और चावल आपूर्ति शृंखला पर गंभीर असर पड़ सकता है। मिलरों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर समस्या का त्वरित समाधान कराने की मांग की, ताकि सीएमआर का संप्रदान समय से हो सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सचिंद्र कुमार गुप्ता, शिवेंद्र वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, संजय, कमलेश, संतोष पटेल, विनोद कुमार, राजू, राजेश गुप्ता, विजय कुमार और भोला रौनियार सहित अन्य मिलर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें