फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फेसबुक पर छत्तीसगढ़ की युवती से दोस्ती, शादी का झांसा देकर याैन शोषण

Wed, 28 May 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। छत्तीसगढ़ की एक किशोरी की महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दो साल तक युवक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन

बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर छत्तीसगढ़ पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अभिमन्यु यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। छत्तीसगढ़ के बलोडा जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि श्यामदेउरवां के नटवा जंगल टोला अहीरन निवासी अभिमन्यु 2022 में छत्तीसगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान फेसबुक पर हुई थी। कुछ समय बाद युवक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने इन्कार कर दिया और दिसंबर 2024 में श्यामउेदरवां चला गया।
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कसडोल थाने के एएसआई प्रभात साहू टीम के साथ श्यामदेउरवा पहुंचे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी अभिमन्यु यादव को उसके गांव से हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। कसडोल थाने के एएसआई प्रभात साहू ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। मंगलवार को उसे नटवा जंगल स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें