फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी झलरा देवी का निधन

Sun, 06 Apr 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। देश के स्वतंत्रता ने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामदेव चौधरी की 102 वर्षीय पत्नी झलरा देवी का निधन हो गया। शहीदों के गांव ग्राम सभा विशनपुर गबडुआ निवासी स्वतंत्रता संग्राम की पत्नी झलरा देवी अंग्रेजों की ओर से जेल में बंद किए गए अपने पति से मिलने गोरखपुर पैदल गई थी।
विज्ञापन

1942 में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों ने देर रात छापेमारी कर गांव के कई लोगों को पकड़ लिया। ग्रामीणों को बर्बरता पूर्वक मारते-पीटते हुए अपनी गाड़ी में डालकर अंग्रेज सिपाहियाें ने उन्हें गोरखपुर जेल में लाकर डाल दिया। ससुराल आने के 15 दिन बाद झलरा देवी अपने पति से जेल में मिलने के लिए पैदल ही गोरखपुर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें