बृजमनगंज। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान बृजमनगंज में कमला देवी राधेश्याम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें वार्ड नंबर सात स्वतंत्रता सेनानी नगर एक विकेट से विजेता रहा।
वार्ड नंबर दो वाल्मिकी नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 33 रन बनाया। जवाब में वार्ड नंबर सात स्वतंत्रता सेनानी नगर की टीम ने बेहद रोमांचक तरीके से आठ ओवर में 35 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा किया कर लिया।
स्वतंत्रता सेनानी नगर की टीम की तरफ से बेहतर प्रदर्शन करने पर अभिलाष जायसवाल को मैन ऑफ द मैच व सीरीज का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि विनोद जायसवाल ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान किया। विजेता को दस हजार और उपविजेता टीम को पांच हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर यश जायसवाल, सभासद जेपी गौंड, रवि यादव, अनूप चौरसिया, जितेंद्र कुमार, काजू कन्नौजिया मौजूद रहे।