फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठगों ने शुभचिंतक बनकर पर्स में गहने रखवाए फिर लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी की शिकार महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

परतावल। महराजगंज के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रही कुशीनगर की एक महिला के गहने ठग लेकर भाग गए। शातिर ठगों ने शुभचिंतक बनकर गहने पर्स में रखवाए और मौका पाकर पर्स लेकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र की पोखरभिंडा निवासिनी कविता देवी महराजगंज के झनझनपुर गांव में अपनी ननद के घर विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। पीड़िता के अनुसार, वह परतावल से ई रिक्शा में बैठकर महराजगंज के लिए निकली थीं। रिक्शा में कुछ अज्ञात लोग भी बैठे थे। रास्ते में उन्होंने महिला को युग जमाना खराब होने की बात कहते हुए गहने पर्स में रख लेने की सलाह दी। जैसे ही ई रिक्शा छपिया के पास पहुंचा, संदिग्ध वहीं उतर गए। इसके बाद कविता देवी दूसरे टेंपो से महराजगंज पहुंचीं। वहां पर्स खोलकर देखा तो होश उड़ गए। पर्स में रखे गहने गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वही संदिग्ध भ्रमित कर गहने ले गए हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें