फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला व्यवसायी से 3.60 लाख की धोखाधड़ी, केस

Wed, 02 Jul 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के हरपुर महंथ गांव की ममता चौधरी ने कानपुर के नारायण ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर नारायण गुप्ता और सुभाष गुप्ता पर दोना पेपर के नाम पर 3.60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, ममता चौधरी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत दोना-पत्तल निर्माण का व्यवसाय शुरू करके अपनी आजीविका चलाना चाहती थीं।
इसके लिए उन्होंने कानपुर की फर्म मेसर्स नारायण ट्रेडर्स, जिसके प्रोप्राइटर नारायण गुप्ता (उर्फ सुभाष गुप्ता, पुत्र रामचंदर गुप्ता, 365, दुकान नंबर 01, टाटमिल चौराहा, थाना व पोस्ट रेल बाजार, जनपद कानपुर) हैं, से दोना-पत्तल निर्माण के लिए कच्चा माल मंगवाने के लिए बात की।
विज्ञापन

ममता ने फर्म से 3650 किलोग्राम दोना पेपर 47 रुपये प्रति किलोग्राम, कुल कीमत 1,71,550 रुपये और 3100 किलोग्राम सिल्वर कलर दोना पेपर (55 रुपये प्रति किलोग्राम, कुल कीमत 1,70,500 रुपये) का कोटेशन मंगवाया। विपक्षी फर्म ने कुल लागत 4,03,619 रुपये बताई। ममता ने 10 फरवरी 2023 को आरोपी के खाता नारायण ट्रेडर्स में आरटीजीएस के माध्यम से पूरी रकम भेज दी। आश्वासन दिया कि माल जल्द भेज दिया जाएगा। हालांकि, ममता ने कई महीने तक इंतजार किया, लेकिन न तो माल डिलीवर हुआ और न ही कोई ठोस जवाब मिला।
ममता ने बताया कि बार-बार मांगने पर आरोपी ने 22 फरवरी 2023 को उनके खाते में केवल 40 हजार रुपये वापस किए। शेष 3,63,619 रुपये की राशि न तो लौटाई गई और न ही माल भेजा। ममता का आरोप है कि नारायण ट्रेडर्स ने जानबूझकर धोखाधड़ी और बेईमानी के इरादे से उनके साथ यह व्यवहार किया, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से अपूर्णनीय क्षति हुई है।
विज्ञापन

थाना घुघली में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें